सीतापुर(उत्तर प्रदेश): रक्षाबंधन के त्योहार के मद्देनजर मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जनपद में ताबड़तोड़ छापेमारी की। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में गठित 5 टीमों ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया।
अभियान के तहत खोया, पनीर, दूध, पेड़ा, बर्फी व छेना समेत विभिन्न खाद्य पदार्थों के 29 नमूने संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए। कार्रवाई के दौरान इमलिया सुल्तानपुर के टिकरा स्थित रामदुलारे की दुकान से बेहद अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में रखी लगभग 60 किलोग्राम लौंज को जनहित में मौके पर ही नष्ट करा दिया गया।
सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय अमित कुमार सिंह ने कहा कि त्योहारों पर मिलावट करने वालों के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिगत अत्यधिक रंग-बिरंगी व गैर-अनुमोदित रासायनिक रंगों वाली मिठाइयों से परहेज करने की अपील की।


0 टिप्पणियाँ